चौटाला परिवार के इर्द-गिर्द घूमेगा जींद उपचुनाव (VIDEO)

1/9/2019 1:10:55 PM

जींद(कमल वधावन):हरियाणा की राजनीतिक राजधानी जींद में घमासान मचने के आसार हैं। जींद उप चुनाव में मुख्य मुकाबला चौटाला परिवार के दो युवा नेताओं के बीच होने के संभावनाएं बन रही हैं। अजय सिंह चौटाला जहां अपने बेटे दिग्विजय सिंह चौटाला पर दांव खेलने की तैयारी में है वही अभय सिंह चौटाला अपने बेटे अर्जुन चौटाला को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों राजनीतिक दलों में इन नामों पर गंभीरता के साथ मंथन चल रहा है। यदि दिग्विजय और अर्जुन चुनाव लड़ते हैं तो दोनों का यह पहला चुनाव होगा और हरियाणा की राजनीति दोनों का भविष्य भी तय करेगी। जननायक जनता पार्टी के एलान के समय ही ये साफ हो गया था कि आने वाले दिनों में दुष्यंत अपनी अगली राजनीतिक पारी धुआंधार खेलने वाले है।


वहीं जींद उप चुनाव को लेकर इनेलो ने भी कमर कसी हुई है। इनेलो नेता अभय की माने तो उनका कहना था कि ये चुनाव आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सेमीफाइनल से कम नही है।


राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दिग्विजय और अर्जुन के चुनाव लड़ने के बाद जींद उपचुनाव रोमांचक दौर में पहुंच सकता है...इतना ही नही अगर ऐसी स्थिति रही तो सरकार को इसका लाभ मिल सकता है...बहरहाल आज यानी बुधवार रात तक तस्वीर साफ होने की उम्मीद है कि दिग्विजय जननायक जनता पार्टी से और अर्जुन इनेलो से जींद उपचुनाव में उम्मीदवार होंगे या नहीं..



 

kamal