जींद: भटनागर कॉलोनी में घुसे बदमाशों ने जमकर की तोड़फोड़, इलाके में खौफ का माहौल

2/6/2019 3:36:26 PM

जींद(सुनील मराठा): प्रदेश में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बदमाशों द्वारा लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला जींद शहर में स्थित भटनागर कॉलोनी से सामने आया है, जहां शरारती तत्वों ने करीबन एक दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। दिनदिहाड़े हुए इस घटना ने इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर दिया है। तोड़फोड़ की ये सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं इलाका वासियों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि भटनागर कॉलोनी में रात में कुछ शरारती तत्वों ने बेवजह लगभग एक दर्जन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

वहीं कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब ये घटना घटित हुए तो इलाके में चौकीदार मौजूद था। जिसने उन शरारती तत्वों को रोकने की कौशिश तो उसे भी बदमाशों ने घायल कर दिया और फरार हो गए। हालाकि एक साथ इतनी गाड़ियां क्यों तोड़ी गई अभी तक पुलिस और यहां के निवासी खुलासा या अंदाजा नहीं कर पाए हैं। कॉलोनीवासियों की मांग है कि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। 
 

Deepak Paul