अब जींद में जिला कोर्ट को बम की धमकी से फैली दहशत, SP ने संभाला मोर्चा...बढ़ाई गई सुरक्षा

punjabkesari.in Friday, Jul 31, 2026 - 02:00 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया) : हरियाणा के जींद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जींद जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सेशन जज को ईमेल के माध्यम से धमकी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीम पूरे परिसर की गहन जांच कर रही है। संदिग्ध वस्तुओं की तलाश के लिए बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि सेशन जज को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static