जींद महिला कांग्रेस की प्रधान रितु लाठर 4 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 05:43 PM (IST)

सफीदों(ब्यूरो): पुलिस ने महिला कांग्रेस शहरी जिलाध्यक्ष ऋतु लाठर को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उससे 4 किलो 450 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने उसके साथ 2 अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं कोर्ट ने दोनों युवकों को पुलिस रिमांड पर भेजा है।  
PunjabKesari
जांच अधिकारी जगबीर दहिया ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार में एक महिला और 2 युवक चरस के साथ पानीपत से सफीदों आ रहे हैं। उन्होंने पानीपत रोड़ पर नाका लगाकर जब उनकी कार की चेकिंग की तो उससे चरस बरामद हुई है। ये तीनों एक गाड़ी में सवार होकर चरस को किसी ओर स्थान पर ले जाने की फिराक में थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से उनका नेटवर्क खंगाल रही है। 

वहीं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि ये मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे भी कांग्रेस की महिला विंग पिछले लंबे समय से बंद है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static