30 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया जींद पुलिस का हेड कांस्टेबल

6/6/2022 11:27:36 PM

जींद(अनिल): जिले के सफीदों में आज विजिलेंस की टीम ने एक पुलिस हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया। हेड कांस्टेबल विनोद कुमार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकडा गया, जिसके बाद टीम आरोपा पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

जानकारी के अनुसार सफीदों के सदर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने एक मुकदमे से नाम निकालने की एवज में किसी से रिश्वत की मांग की थी। इसकी जानकारी विजिलेंस टीम को दी गई। टीम ने आरोपी हेड कांस्टेबल को 30 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा था। आरोपी हेड कांस्टेबल को आज सफीदों के कोर्ट कांप्लेक्स से गिरफ्तार किया गया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च)

Content Writer

Vivek Rai