जींद निर्भया काण्ड: मृतका के पिता ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप (VIDEO)

1/16/2018 7:01:14 PM

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोड़): कुरुक्षेत्र के गांव झांसा में गैंग रेप का शिकार हुई मृतका के परिवार से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। इस निर्भया काण्ड को सुलझाने के लिए डीएसपी पिहोवा की अगुवाई में गठित एसआईटी सहित अन्य टीमें आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही पीड़िता के परिवार की जान माल की सुरक्षा के लिए पुलिस सुविधा भी मुहैया करवाई गई है। पुलिस ने इस मामले में 302 व 376 डी पास्को एक्ट सहित एससी एसटी एक्ट भी लगाया है।

मृतका के पिता ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि नेता भी तभी काम करते है जब उन्हें वोट चाहिए होती है। वरना कोई किसी की सुध नही लेता। उन्होंने कहा कि केवल राज्यमंत्री कृष्ण बेदी यंहा आये थे और उनको आश्वासन देकर चले गए है। पिता ने कहा कि अगर ये लोग समय रहते इस मामले में कारवाई करते तो शायद उनकी बेटी आज उनके बीच होती।

कुरुक्षेत्र के एसपी अभिषेक गर्ग ने बयान दिया कि स्कूल में ही पढ़ने वाला एक छात्र संदेह के घेरे में है। जिसके खिलाफ शक के बिनाह पर अपहरण की धारा लगाई लगी। पुलिस इस थ्योरी पर भी जांच कर रही है।