जींद की बेटी कविता ने रचा इतिहास, WWE  में भिड़ेगी विश्व स्तरीय रेसलर के साथ(video)

1/24/2018 11:56:45 AM

जींद(रणदीप रोर) : THE ग्रेट खली की एकडमी में दो साल ट्रेनिग लेने के बाद WWE  में पहली भारतीय महिला के रूप में सलेक्ट हुई जींद की बेटी कविता ने WWE  में विश्व स्तरीय रेसलर के साथ भिड़ने को लेकर इतिहास रचा है।

कुरुक्षेत्र पहुंची कविता ने बताया कि वह पहली भारतीय महिला है जो WWE में सलेक्ट हुई है और इस बात पर उन्हें फर्क है। कविता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह ऐसे ग्रामीण परिवेश ने निकल कर इस मुकाम तक पहुची जिस परिवेश में लड़की का घर से निकलना काफी मुश्किल होता है। अपनी सलेक्शन के लिए वह ग्रेट खली का शुक्रिया करती हैं। उन्होंने कहा कि खली ने जो सपना देश के लिए देखा था आज वह पूरा होता दिखाई दे रहा है।

कविता कुरुक्षेत्र के उस जिम में पहुची जहां उन्होंने शुरूआती दिनों में ट्रेनिग ली थी। वह वहां अपने कोच साथी बलवान अमीन से मिली। इस मौके पर कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने भी उनको हार्दिक शुभकामनाएं दी।