लोगों को ये बात समझाने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंची हरियाणा की बेटी

9/7/2018 10:19:47 AM

जींद(विजेंद्र कुमार): हरियाणा के छोटे से गांव से निकलकर सात समुन्द्र पार यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचकर जींद की बेटी ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।

जींद की इस बेटी का नाम विकाश राणा है। वह यहां के एक छोटे से गांव सुदकन खुर्द की रहने वाली है। विकाश राणा हरियाणा की एकमात्र स्कीईंग प्लेयर भी है। 

उन्होंने इस ऊचांई पर पहुंचकर देश की बेटियों के नाम संदेश भेजा है। राणा ने कहा कि भारत की बेटी दुनिया की हर ऊंचाई को छू सकती है बस जरूरत है तो घर से निकलने की। 

इससे पहले वह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो भी फतह कर चुकी है। वह कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड कायम कर अपना नाम कर चूकी है। 
 

Rakhi Yadav