तीन दिन में 2 हत्याओं से थर्राया जींद, रात को होटल में रुके युवक की हत्या

2/4/2018 12:48:03 PM

जींद(विजेंद्र कुमार): जींद में तीन दिन में दो हत्याओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ताजा मामला जींद के लक्ष्यदीप होटल का है। यहां एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ रात के होटल में रूका था। जिसका उसके साथियों ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, जींद के शिव कॉलोनी निवासी संदीप का अपने ही साथियों द्वारा बेहरमी से कत्ल करने मामला सामने आया है। वह रोहतक रोड पर स्थित लक्ष्यदीप हॉटल में अपने दो दोस्तों के साथ रुका हुआ था। जहां उसके साथी उसका कत्ल करके फरार हो गए।

वहीं,पुलिस DSP पवन कुमार ने बताया कि वह सुचना पाकर मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि परिजनों के आधार पर दो युवकों के खिलाफ ह्त्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जायेगी। साथ ही कहा कि इसकी हत्या क्यों और कैसे की। ये जांच का विषय है और पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।