JJP-BJP गठबंधन में सब ठीक, भविष्य में कुछ भी हो सकता है: नैना चौटाला

11/21/2022 11:20:14 AM

चरखी दादरी (पुनीत) : जजपा की बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला ने भाजपा-जजपा गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन अभी तक तो ठीक चल रहा है, भविष्य में कुछ भी हो सकता है। भाजपा के साथ जजपा पार्टी मिलकर सरकार चला रही है, गठबंधन को लेकर कोई संदेह नहीं है। प्रदेश की सरकार द्वारा जनहित में कार्य किया जा रहा है, विपक्ष अपनी राजनीति चमकाने के लिए आरोप-प्रत्यारोप लगाता रहे कोई फर्क नहीं पड़ता।

विधायक नैना चौटाला ने दादरी में नवनियुक्त सरपंचों को बधाई देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने सरपंचों को निष्पक्ष विकास करने की सलाह देते हुए आपसी भाईचारा कायम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सरपंचों को राजनीति से ऊपर उठकर गांव के विकास के लिए काम करें। गांव के विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी उनकी है। सभी नवचयनित सरपंच अपने गांव के विकास का खाका तैयार करें ताकि गांवों का सम्पूर्ण विकास करवाया जा सकें। नैना चौटाला ने कहा कि सरपंच निष्पक्ष विकास करवाएंगे तो सरकार की ओर से बजट की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

Content Writer

Manisha rana