जेजेपी-भाजपा की दिखने वाली सहयोगी लेकिन असली सहयोगी पार्टी कांग्रेस: डॉ अशोक तंवर

7/7/2020 4:33:23 PM

कैथल(सुखविंद्र): डॉ अशोक तंवर कैथल में अपने कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। इसी बीच भाजपा व कांग्रेस दोनों पर हमलावर होते दिखे। उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस आपस में सहयोग से काम कर रहे हैं क्योंकि आपस में दोनों एक दूसरे के रास्ते में रुकावट डालने की बजाय आपस में मिलकर काम कर रहे हैं और कोई चुस्क भी नहीं रहा है। उन्होंने ये भी कहा की जजपा तो नाम की सहयोगी पार्टी है असल में कांग्रेस व भाजपा ही मिलकर काम कर रहे हैं।  

बरोदा उपचुनाव में भूपेंद्र हुड्डा कहते हैं हमारा विश्वास हमे जिताएगा तो दूसरी और भाजपा विकास के नाम पर जीत का दवा कर रही है तो डॉ अशोक तंवर ने इस पर बोलते हुए कह की ना विकास, ना विश्वास, कर दिया इन्होंने सत्यानाश। क्योंकि भाजपा उस एरिया में विकास का काम करवाने में फेल रही है तो दूसरी और कांग्रेस पर से भी लोगों को विश्वास नहीं रहा। 

59 चाइनीज एप्प बंद करने पर अशोक तंवर ने कहा की पहले भाजपा ने सर्जिकल स्ट्राइक की और अब डिजिटल स्ट्राइक करके वाहवाही लूटना चाहती है, लेकिन इससे कुछ  नही होने वाला। सरकार कर क्या रही है क्योंकि चीनी सेना ने बहुत से एरिया में अपने टेंट लगाए हुए हैं और प्रधानमंत्री फॉरवर्ड पोस्ट पर जाकर वाहवाही लूट रहे हैं और जनता को भर्मित करने का काम भाजपा की पूरी मशीनरी कर रही है। 

Isha