गठबंधन में रहकर ही पंचायती राज चुनाव लड़ने पर विचार कर रही JJP: निशान सिंह

8/12/2022 2:57:46 PM

सिरसा(सतनाम): हरियाणा में पंचायती राज चुनावों को लेकर सिरसा में जेजेपी की एक मीटिंग प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह के नेतृत्व में हुई। जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव की तरह पंचायती राज चुनाव भी गठबंधन में लड़ने पर विचार किया जा रहा है। इस मीटिंग में जुलाना से विधायक अमरजीत डंडा व पूर्व मंत्री हर्ष कुमार भी शामिल हुए। इस बैठक में कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए हैं कि पंचायती राज के चुनाव पार्टी द्वारा  किस तरह से लड़ा जाएं।  वहीं बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन टूटने के बाद जेडीयू द्वारा बीजेपी पर पार्टी को कमजोर करने के सवाल पर निशान सिंह ने कहा कि हो सकता है कि बिहार में इस तरह के समीकरण बने हों, लेकिन हरियाणा में भाजपा का गठबंधन पूरी मजबूती के साथ काम कर रहा है।

 

17 अगस्त तक लिया जाएगा सिंबल पर चुनाव लड़ने का फैसला

 

जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि पार्टी की तरफ से पंचायती राज चुनाव सिंबल पर लड़ने को लेकर कार्यकर्ताओं का मन टटोलने को लेकर तीन कमेटियां बनाई गई थी। हर टीम को सात जिलों की जिम्मेदारी दी गई थी। निशान सिंह ने बताया कि इसी के तहत ही शुक्रवार को सिरसा में पार्टी की मीटिंग रखी गई और कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में सुझाव मिलें हैं कि जिला परिषद के चुनाव जेजेपी सिंबल पर लड़े और बाकी चुनाव बिना सिंबल के ही लड़ने चाहिए। निशान सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा यह प्रक्रिया 17 अगस्त तक पार्टी पूरी कर ली जाएगी और उसके बाद चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में एक पार्टी मीटिंग रखी जाएगी, जिसमें फाइनल फैसला लिया जाएगा।

 

हरियाणा में मजबूती से काम कर रहा भाजपा-जजपा गठबंधन- सिंह

 

निशान सिंह ने भाजपा-जजपा ने निकाय चुनाव गठबंधन के साथ लड़े थे। उनकी पूरी कोशिश रहेगी कि निकाय चुनाव की तरह पंचायती राज चुनाव भी बीजेपी और जेजेपी एक साथ मिलकर लड़े। वहीं बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन टूटने पर जदयू द्वारा बीजेपी पर उन्हें कमजोर करने के आरोपी पर निशान सिंह ने कहा कि हो सकता है कि बिहार में इस तरह के समीकरण बने हों, लेकिन हरियाणा में गठबंधन पूरी मजबूती और स्मूथली तरीके से चल रहा है। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Gourav Chouhan