जजपा ने राहुल व मुकेश को बनाया कोऑर्डिनेटर

3/6/2019 11:05:49 AM

चंडीगढ़  (ब्यूरो): जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए प्रदेश और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने दो कोऑर्डिनेटर बनाए हैं, जिनमें सिरसा के राहुल गौड़ कोऑर्डिनेटर (प्रोग्राम्स) और हिसार निवासी मुकेश सेठी को नैशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। जजपा ने 15 जिला प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की है। इनमें पंचकूला से जितेंद्र संधू, यमुनानगर से ओ.पी. लाठर, कुरुक्षेत्र से पवन चोपड़ा, करनाल से यशकरण राणा, पानीपत से शेर सिंह खरब, सोनीपत से बंसीलाल, रोहतक से अधिवक्ता प्रदीप, झज्जर से प्रीतम, रेवाड़ी से गिरीश भारद्वाज, भिवानी से शंकर आहूजा, जींद से कुलदीप रंधावा, हिसार से मनदीप बिश्नोई, सिरसा से तरसेम मिड्ढा, पलवल से वीरेंद्र शर्मा और नूंह से राहुल जैन शामिल हैं।

इसके अलावा पंचकूला से वेद नैन, अम्बाला से विवेक चौधरी, यमुनानगर से राकेश शर्मा, कैथल से अधिवक्ता जयप्रकाश, करनाल से विनोद कुमार, पानीपत से लैणा सिंह, सोनीपत से दीपक कुमार, रोहतक से राजेश राठी, भिवानी से सरपंच रामेश्वर वाल्मीकि, जींद से गुरदीप सांगवान, सिरसा से हरी सिंह भारी और हिसार से महावीर खरब को जिला कार्यालय सचिव बनाया है। हिसार से जे.पी. बुडानिया को उप जिला कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।

Shivam