कार्यकर्ताओं की बदौलत निरंतर आगे बढ़ रही जेजेपी : दिग्विजय चौटाला

12/18/2022 8:09:34 PM

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला रविवार को सिरसा और भिवानी  पहुंचे और 9 दिसंबर को भिवानी मे हुई पार्टी की रैली की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनी।

     

दिग्विजय ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूती से खड़ा करने में कार्यकर्ताओं की  अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जेजेपी के स्थापना दिवस पर भिवानी में आयोजित रैली में जुटा अपार जनसमूह कार्यकर्ताओं की दिन-रात की गई मेहनत का ही परिणाम था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्तओं की बदौलत ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। 

 

उन्होंने कहा कि जेजेपी की भिवानी रैली में प्रदेश के कोने-कोने से लाखों लोग पहुंचे और पार्टी को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि रैली की भीड़ ने पार्टी की नीतियों और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा करवाये जा रहे जनहित कार्यो पर मुहर लगाई है और विरोधियों को आईना दिखाने का काम किया है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Content Writer

Gourav Chouhan