"भाजपा अपने चहेतों को HKRN में कर रही है एडजस्ट..." सिरसा में जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने उठाए सवाल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 23, 2024 - 01:39 PM (IST)

सिरसा (सतनाम सिंह): जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम पर सवाल उठाए दिए है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने चहेतों को HKRN में एडजस्ट कर रही है। गरीब लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने HKRN का गठन किया गया था। भाजपा सरकार गरीब लोगों की बजाए अपने कार्यकर्ताओं को HKRN में नौकरियां दे रही है।

वहीं उन्होंने कहा कि सिरसा में 5 अगस्त को जजपा का 22 वां स्थापना दिवस आयोजित होगा। जजपा का स्थापना दिवस सिरसा की चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में होगा । स्थापना दिवस के कार्यक्रम में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल  होगी। दिग्विजय सिंह चौटाला का दावा है कि जजपा के स्थापना दिवस में आने वाले नेताओं के बाद हरियाणा में जजपा के पक्ष में माहौल बनेगा। दिग्विजय सिंह चौटाला आज सिरसा में अपने आवास पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का छात्र संगठन बहुत कमजोर है इसलिए भाजपा डायरेक्ट छात्र संघ चुनाव करवाने से बच रही है। सीधे चुनाव में बीजेपी को परिणाम भुगतने पड़ सकते है। भाजपा छात्र संघ चुनाव को टालना चाहती है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने सरकार से डायरेक्ट चुनाव करवाने की मांग की है ।

सीएम पर बोला हमला

सीएम नायब सिंह सैनी पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में सरकार नौकरियां देने में विफल रही है। उन्होंने प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा आने वाले दिनों में 50 हजार नौकरियां देने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी भाजपा के creamilear बन कर रह गए है। नौकरियां कैसे देनी है किस आधार पर देनी है सीएम नायब सिंह सैनी के पास कोई रोड मैप नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार की इनकम लाखों में है उन्हें गलत तरीके से HKRN में नौकरियां दी जा रही है, जबकि गरीब तबके के लोग आज भी नौकरियों से वंचित है।

जननायक जनता पार्टी के प्रदेश के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आगामी 5 अगस्त को छात्र संगठन इनसो का 22वां स्थापना दिवस सिरसा के चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनसो के 22वें स्थापना दिवस को एक पर्व के रूप में मनाया जाएगा जिसमें जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व इनसो के पुरोधा डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत सिंह चौटाला, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा सहित अनेक दिग्गज राजनेता संबोधन देंगे। उन्होंने कहा कि इनसो महापर्व में हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल, गुजरात आदि प्रदेशों से भी छात्र संगठन के हजारों छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम में कुछ ऐसे राजनीतिज्ञ भी शामिल होंगे जो अचंभा होंगे।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने स्पष्ट कहा कि इनसो का 22वां स्थापना दिवस आगामी विधानसभा चुनावों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इसकी दशा व दिशा भी तय होंगी। उन्होंने कहा कि चूंकि चुनावों में युवाओं की भूमिका अहम मानी गई है और इस समय उत्तर भारत में इनसो जैसा बड़ा सशक्त छात्र संगठन कहीं नहीं है। ऐसे में इन विधानसभा चुनावों में युवा अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।  

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि वे आरंभ से ही कहते आ रहे हैं कि राज्य सरकार की ओर से बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए बनाए गए हरियाणा रोजगार कौशल निगम किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की बेकायदगी इसी बात से जाहिर होती है कि जिस प्रकार की वार्षिक आय 50 हजार रुपए से भी कम है, उनके बच्चे घरों पर बैठे हैं जबकि जिन परिवारों की आय 7 लाख रुपए से अधिक है, वे परिवार इस योजना के तहत रोजगार हासिल कर इस व्यवस्था को पलीता लगा रहे हैं।ॉ

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static