रणधीर सिंह ने जेजेपी को कहा अलविदा; चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, 6 महीने तक का बचा था कार्यकाल

4/24/2024 2:45:16 PM

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): हरियाणा में लोकसभा चुनावों से पहले जेजेपी से कई नेता पार्टी को अलविदा कह चुके हैं। वहीं अब जननायक जनता पार्टी के नेता रणधीर सिंह ने डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ उन्होंने पार्टी को भी अलविदा कह दिया।

बता दें कि रणधीर सिंह जजपा के गुहला से विधायक ईश्वर सिंह के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि ईश्वर सिंह भी पार्टी में नाराज चल रहे हैं। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद रणधीर सिंह के पिता ईश्वर सिंह जजपा से पहले ही बागी हो चुके हैं। रणधीर का कार्यकाल 6 महीने यानी अक्टूबर तक बचा था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Content Editor

Nitish Jamwal