जेजेपी को लग सकता है बड़ा झटका, कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह

4/8/2024 9:12:56 AM

चंडीगढ़/टोहाना (धरणी/सुशील सिंगला) : हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले जननायक जनता पार्टी (JJP) को जल्द बड़ा झटका लग सकता है। प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह जल्द पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने फोन पर बातचीत में की। हालांकि कौन सी पार्टी में जाएंगे इस पर उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन निशान सिंह के कांग्रेस में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 

7 साल बाद जजपा से नाता तोड़ने जा रहे हैं निशान सिंह 

बता दें कि दिसंबर 2018 में जजपा बनने के साथ ही उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कमान सौंपी गई थी। 2021 और 2023 में जजपा के पूरे संगठन में फेरबदल हुआ, लेकिन निशान सिंह को हर बार प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। सूत्रों के अनुसार निशान सिंह पार्टी के सीनियर नेताओं के कुछ फैसलों से सहमत नहीं हैं। यही वजह है कि वह अब सात साल बाद जजपा से नाता तोड़ने जा रहे हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana