जेजेपी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी घोषित, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बनाए 18 सदस्य
punjabkesari.in Thursday, Jun 12, 2025 - 04:45 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : जननायक जनता पार्टी ने संगठन नवनिर्माण के तहत कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। जेजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) का गठन किया है। साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 18 सदस्य बनाए है। जेजेपी पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी में डॉ. अजय सिंह चौटाला, वरिष्ठ नेता डॉ. केसी बांगड़, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक नैना सिंह, पूर्व विधायक रमेश खटक, मोहसीन चौधरी, रीटा सिंह, राव सुनील चौधरी एवं सभी प्रदेश अध्यक्ष होंगे।
इनके अलावा जेजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पूर्व वीसी रणपाल सिंह, बलवान दनौदा, चरण सिंह अहेर, अमर सिंह ब्रह्मचारी, रणबीर राणा, हरी सिंह भारी, होशियार सिंह नेहला, राजमल काजल, तेज सिंह तेवतिया, नफे सिंह मान, राकेश जाखड़ और धूप सिंह माजरा को सदस्य बनाया हैं। साथ ही पार्टी अनुशासन समिति के चेयरमैन पूर्व वीसी अजमेर सिंह मलिक और सभी सदस्य भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होंगे जिनमें एडवोकेट कलम सिंह, रिटायर्ड ईआईसी निहाल सिंह, एडवोकेट विजय बंसल, एडवोकेट अदरीश खान और पूर्व सूचना आयुक्त एडवोकेट पंकज मेहता शामिल हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)