हुड्‌डा के गढ़ में आज JJP की जन सरोकार रैली, 50 एकड़ में बना पंडाल, देखिए LIVE

12/9/2021 12:58:00 PM

झज्जर:  हरियाणा के झज्जर शहर में आज जननायक जनता पार्टी की जन सरोकार रैली की जा रही है।  उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने JJP का तीसरा स्थापना दिवस मनाने के लिए इस इलाके को चुना है। गांव दादरी तोये में करीब 50 एकड़ में हरी-पीले रंग में भव्य पंडाल सज चुका है। जिस इलाके में रैली हो रही है, उसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा का मजबूत किला माना जाता है। कुछ माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्‌डा ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के गढ़ जींद में रैली की थी। उसी रैली का जवाब देने के लिए अब दुष्यंत चौटाला ने पूर्व सीएम के गढ़ को चुना है।



बता दें कि जन सरोकार रैली के लिए 4 मुख्य स्टेज बनाए गए हैं, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के लिए मुख्य स्टेज, दूसरी पर पार्टी के अन्य राष्ट्रीय-प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बैठेंगे। तीसरी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जहां कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। चौथा स्टेज मीडिया के लिए बनाया गया है। इसके अतिरिक्त हलका अध्यक्षों के लिए बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है तो महिलाओं और पूर्व सैनिकों को रैली में कोई परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Isha