संतोष दहिया के इस्तीफे पर बोले जजपा मीडिया प्रभारी- उनका पार्टी से कोई संबंध नहीं था

8/29/2021 5:34:23 PM

कुरुक्षेत्र: जननायक जनता पार्टी की नेत्री डॉ सन्तोष दहिया ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। किसानों पर लाठीचार्ज से आहत होकर डॉ दहिया ने पार्टी को छोड़ने का फैसला किया है। डॉ सन्तोष दहिया के इस्तीफे पर जजपा की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बारे जजपा मीडिया प्रभारी दीपकमल सहारण ने कहा कि सन्तोष दहिया पार्टी की किसी कार्यकारिणी में शामिल नहीं थी। 

उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से संतोष दहिया का पार्टी से कोई संबंध नहीं था। पार्टी की नई घोषित इकाइयों में कहीं संतोष दहिया को पद नहीं दिया गया था। दीपकमल सहारण ने कहा कि ऐसे में पार्टी से इस्तीफे की घोषणा भ्रामक है। बता दें कि डॉ. दहिया ने जजपा की टिकट पर लाडवा से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके सात वह कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल और अंबाला की महिला सैल की प्रभारी भी रही हैं।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Content Writer

vinod kumar