गठबंधन धर्म को तार-तार करने के आरोपों पर बोले जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह

7/11/2022 9:57:17 PM

टोहाना(सुशील): निकाय चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी की हार पर सुभाष बराला द्वारा गठबंधन धर्म को तार-तार करने के आरोप पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि उन्होंने गठबंधन धर्म को बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन अधिक मजबूत हो इसके लिए उनका पूरा प्रयास रहता है। उन्होंने कहा कि उनके मुंह से कहीं भी ऐसा शब्द नहीं निकला, जिससे गठबंधन को ठेस पहुंची हो। निशान सिंह ने कहा कि वे तो स्वयं के बारे में कह सकते है, किसी और के बारे में कुछ नहीं कह सकते।

बोले गठबंधन की मर्यादा किसी को नहीं लांघनी चाहिए

निशान सिंह ने कहा कि गठबंधन की मर्यादा को किसी को भी नही लांघना चाहिए। हमेशा गठबंधन को मजबूत करने का काम करना चाहिए। विधायकों को धमकी मिलने के मामले पर उन्होंने कहा कि जो ये मामले सामने आ रहे है, ये बेरोजगारी का कारण लगते है। इसलिए ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए सरकार को काम करना चाहिए। निशान सिंह ने कहा कि गठबंधन धर्म ये कहता है कि हम सभी को मिलकर काम करना चाहिए था। यदि सभी मिलकर काम करते तो परिणाम कुछ ओर आते। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वे किसी पर भी दोषारोपण नहीं करेंगे।

सुभाष बराला ने गठबंधन धर्म पर उठाए थे सवाल

बता दें कि नगर परिषद चेयरमैन चुनाव में भाजपा-जजपा गठबंधन प्रत्याशी रमेश गोयल की हार हुई थी। जबकि  निर्दलीय प्रत्याशी नरेश बांसल चुनाव जीत गए थे। नरेश बांसल अपनी टीम के साथ भाजपा के पाले में चले गए थे तो हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा था कि इस चुनाव में गठबंधन धर्म की गरिमा को तार-तार किया गया है। किसने इसे तार-तार किया इसका जवाब जजपा प्रदेशाध्यक्ष को देना चाहिए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai