धारूहेड़ा नगरपालिका में चेयरमैन सहित सभी वार्डों में होंगे जजपा के उम्मीदवार : निशान सिंह

12/16/2020 9:01:39 AM

चंडीगढ़ : हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों को लेकर जननायक जनता पार्टी की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने बताया कि पार्टी ने गुहला से जजपा विधायक ईश्वर सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए अम्बाला नगर निगम चुनाव के लिए विशेष प्रभारी बनाया हैं और उनकी देखरेख में पार्टी वहां मजबूती से इस चुनाव को लड़ेगी।

निशान सिंह ने कहा कि इनके अलावा पार्टी ने धारूहेड़ा नगरपालिका में पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व सी.पी.एस. अनिता यादव व रेवाड़ी से पूर्व जिला प्रधान राव रमेश पालड़ी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी है जो कि इस चुनाव में अपनी विशेष भूमिका निभाएंगे। निशान सिंह ने कहा कि इन चुनावों के मद्देनजर जजपा ने यह भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि अम्बाला, सोनीपत, पंचकूला नगर निगम तथा सांपला, धारूहेड़ा व उकलाना नगरपालिका में उस जिले के अतिरिक्त साथ लगते अन्य जिलों के भी पार्टी कार्यकत्र्ता व पदाधिकारी भी चुनाव में अपनी ताकत झोंकेंगे।

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा-जजपा की चुनाव संबंधित समन्वय कमेटी ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है कि धारूहेड़ा नगरपालिका में चेयरमैन (अध्यक्ष) पद पर चुनाव लडऩे के साथ-साथ इस नगरपालिका के सभी वाडऱ्ों में भी जजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी और मजबूती के साथ यहां चुनाव लड़ेगी। वहीं समन्वय समिति ने भाजपा द्वारा रेवाड़ी नगर परिषद के प्रधान पद के साथ-साथ सभी पार्षदों का चुनाव लडऩे का निर्णय लिया है।

 

Manisha rana