चुनावों से पहले जेजेपी करेगी महा गठबंधन, दिग्विजय बोले- कई दल होंगे शामिल, भाजपा पर भी कसा तंज

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2024 - 02:41 PM (IST)

कालांवाली (श्रवण प्रजापति): हरियाणा में विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। वहीं चुनावों से पहले दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। इसी बीच जेजेपी महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जेजेपी माह गठबंधन करेगी। महा गठबंधन में कई दल शामिल होंगे। दिग्विजय ने कहा कि हरियाणा में महागठबंधन के साथ सरकार बनाएंगे।

वहीं दिग्विजय चौटाला साफ तौर पर कहा कि जेजेपी  भाजपा के साथ नहीं जाएगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा कि भाजपा का काम धोखा देना है। बीजेपी ने हमें साथ रख कर प्रताड़ित किया है। 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static