दिग्विजय चौटाला का बड़ा बयान, बोले - लोग देश में नरेंद्र मोदी को पीएम व दुष्यंत चौटाला को सीएम देखना चाहते हैं

12/7/2023 3:34:38 PM

सिरसा (सतनाम सिंह) : जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा के सीएम दुष्यंत चौटाला को देखना चाहते हैं। चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए जजपा पूरी तरह से तैयारी में जुट गई है। जिसके तहत सिरसा के डबवाली में जजपा की तरफ कल एक बड़ी रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह सहित अनेक नेता शिरकत करेंगे।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने दावा किया है कि इस रैली के बाद हरियाणा में जजपा के पक्ष में लहर आएगी। उन्होंने दावा किया है कि इस रैली में भारी भीड़ शामिल होगी। चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ गठबंधन होगा या नहीं इसके बारे में जजपा और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ही फैसला करेगा। बता दें कि जजपा ने हाल ही में राजस्थान से विधानसभा चुनाव लड़ा था और 19 सीटों में से एक भी सीट नहीं जीत सकी है। हालांकि सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है, लेकिन उसके बावजूद अब जजपा लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। दिग्विजय सिंह चौटाला आज अपने सिरसा आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इसके बाद दिग्विजय सिंह चौटाला डबवाली में रैली के लिए लोगों को निमंत्रण देने के लिए रवाना हुए। 

राजस्थान चुनाव में हार पर प्रतिक्रिया देते दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि राजस्थान में जजपा ने एक बीज बोया है उसका परिणाम भी जजपा के पक्ष में जल्द आएगा। पार्टी की स्थिति राजस्थान में मजबूत होगी।छात्र संघ चुनाव के जरिए ही राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ने का  निर्णय किया था। राजस्थान में अगले 5 सालों के लिए जल्द ही  कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। डबवाली में कल होने वाली लोकसभा रैली ऐतिहासिक होगी। रैली में भारी भीड़ शामिल होगी। गांव किलियांवाली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। लोकसभा चुनाव से ही हरियाणा में  जजपा के पक्ष में लहर आएगी। देश भर में कांग्रेस के खिलाफ जनमत देखने को मिल रहा है। गुटों में बंटी कांग्रेस एकजुट सरकार से लड़ नहीं सकती है। 

लोकसभा और विधानसभा चुनाव के एक साथ होने की चर्चाओं पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि  लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ नहीं होने चाहिए। जनता ने पांच साल के लिए सरकार को चुना है इसलिए समय पर ही चुनाव होने चाहिए। एक साथ चुनाव करवाने का अधिकार सीएम और डिप्टी सीएम को है। अगर इस तरह के प्रयोग कभी हुए हैं तो इसके विपरीत परिणाम आए है। चौधरी बीरेंद्र सिंह पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह चौटाला ने बीरेंद्र सिंह को बिन पेंदा का लोटा बताया है। दुष्यंत चौटाला हर हाल में उचाना से ही विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस उम्र में कई बार ऐसा हो जाता है। चुनाव लड़ने के सवाल पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, पार्टी और संगठन में मजबूती के लिए काम करेंगे। 

बता दें कि जजपा गृह जिला सिरसा में पांचवा स्थापना दिवस मनाएगी। कल की रैली से जजपा लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेगा।  आने वाले लोकसभा चुनाव में सिरसा सीट भारी बहुमत से जीतेगी।लोकसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन पर अभी चर्चा नहीं हुई है। गठबंधन पर जजपा और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व ही फैसला करेगा। जजपा नरेंद्र मोदी को ही  पीएम देखना चाहती  है। मोदी तीसरी बार देश के पीएम बनेंगे। दिसंबर में  राजस्थान में कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। राजस्थान में पार्टी  को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। 2024 में दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं। देश में पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा में सीएम दुष्यंत चौटाला को देखना चाहते है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Mohammad Kumail