कृषि बिलों को लेकर जेजेपी में बगावती सुर, जोगीराम बोले- जरूरत पड़ी तो इस्तीफा दे दूंगा

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 03:40 PM (IST)

डेस्क: कृषि बिल पर हरियाणा की राजनीति भी करवट बदल रही है। कांग्रेस किसानों से जुड़े इस मुद्दे पर पहले से कड़ा रुख अख्तियार किए हुए थी, अब जजपा के तेवर भी तल्ख हो गए हैं। जेजेपी विधायक किसानों को समर्थन दे रहे हैं।  

बीते कल हरियाणा में किसानों द्वारा चक्का जाम किया गया। इसी के तहत हिसार-दिल्ली मार्ग व सरसौद-बरवाला के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने 3 घंटे जाम लगाया। इस दौरान सुलखनी में बरवाला से जेजेपी विधायक जोगीराम सिहाग यहां पहुंचे तो लोग नारेबाजी करने लगे। इस पर सिहाग ने कहा कि विधायक बाद में, पहले में किसा हूं, जरुरत पड़ी तो इस्तीफा देने को तैयार हूं।   

बता दें कि हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की सरकार है। देश में कृषि विधेयकों को लेकर सबसे ज्यादा आक्रोश हरियाणा के किसानों में दिख रहा है। किसानों का इन विधेयकों के खिलाफ गुस्सा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। किसानों की नाराजगी को देखते हुए जेजेपी विधायकों के अंदर बगावत की चिंगारी सुलगने लगी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static