दादरी के उपायुक्त जोगपाल ने इस प्रशिक्षण में प्रथम स्थान हासिल कर हरियाणा का नाम किया ऊंचा

2/17/2021 12:12:08 PM

चंडीगढ़ (धरणी) : दादरी के उपायुक्त,आई ए एस राजेश जोगपाल को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ओवरऑल परर्फोमेंस व ग्रुप वर्क दो अलग-अलग श्रेणियों में बेस्ट अवार्ड मिला है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशे के 14 राज्यों के 59 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों ने भाग लिया था। दादरी के उपायुक्त  जोगपाल ने इस प्रशिक्षण में प्रथम स्थान हासिल करके देश भर में हरियाणा का नाम ऊंचा किया है।

गौरतलब है कि गत एक फरवरी से मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में दो सप्ताह तक चले इस 122वें प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कौश्यारी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्रुप वर्क व ओरवऑल बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दादरी के उपायुक्त राजेश जोगपाल को प्रथम पुरस्कार दिया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिविल सेवा अधिकारियों को शामिल किया गया था, जिन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा में पद्दोन्नत किया जा रहा है। ये ऐसे अधिकारी हैं, जो देश की प्रशासनिक सेवा की समझ रखते हैं और देश के सार्वजनिक प्रशासन और मैक्रो-इकोनॉमी के कामकाज पर भारतीय परिपेक्ष्य विकसित करने में अहम योगदान निभाते हैं। ऐसे प्रशिक्षण अधिकारियों को उनकी सेवा अवधी के दौरान कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों से आदि होने और अच्छे व बेहतर निर्णय लेने में मदद करता है।


मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री भगत सिंह कौश्यारी ने कहा कि अधिकारी भारतीस संविधान के अनुसार देश के विकास के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का एकमात्र उद्देश्य देश की जनता की सेवा करना होना चाहिए। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक संस्थान के निदेशक संजीव चोपड़ा ने अधिकारियों को सलाह देते हुए कहा कि न्यू इंडिया बनाने का लक्ष्य प्रशानिक अधिकारियों की अगुवाई में टीम वर्क से हासिल किया जा सकता है।

जोगपाल सिविल सेवकों के परिवार से आते हैं - इनके पिता एक IAS अधिकारी थे। उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद राज्य चुनाव आयुक्त हरियाणा के रूप में नियुक्त किया गया था)। इनकी एक बहन कोमल जोगपाल हरियाणा सरकार में सचिव वित्त के रूप में सेवारत हैं, और उनके पति श्री जी एस पी किशोर चंडीगढ़ में एक प्रधान आयकर आयुक्त हैं। इनके एक सगे भाई के के दहिया, दिल्ली के विशेष परिवहन आयुक्त एन सी टी हैं, और एक अन्य ब्रदर इन लॉ, श्री वेद प्रकाश, सदस्य रेलवे दावा अधिकरण मुंबई और नागपुर (उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के पद पर) हैं।

राजेश जोगपाल 1997 में  हरियाणा सिविल सेवा में शामिल हुए और सिरसा, कैथल, अंबाला, पंचकुला, करनाल जिलों के सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में रहे ।पंचकुला, अंबाला-यमुनानगर और करनाल-कुरुक्षेत्र में सचिव आरटीए,अतिरिक्त परिवहन आयुक्त और अतिरिक्त निदेशक, उच्च शिक्षा के रूप में भी कार्य किया।  सिरसा, फतेहाबाद, पलवल, कुरुक्षेत्र, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़ और पंचकुला जैसे 8 जिलों में अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में भी काम किया। जोगपाल कमिश्नर, म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन, सोनीपत और एडमिनिस्ट्रेटर -कम- कमिश्नर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन पंचकुला के रूप में भी काम किया।  हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में विशेष सचिव गृह के रूप में भी कार्य किया।

हरियाणा सरकार में सेवा देने के अलावा जोगपाल चंडीगढ़ प्रशासन में प्रतिनियुक्ति पर भी काम किया जहाँ मैं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, और निदेशक समाज कल्याण और सचिव ICCW, चंडीगढ़ आयोग बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए था।सेवा के दौरान उन्हें जनगणना कार्यों 2001 और 2011 में अनुकरणीय कार्य के लिए दो राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। 2014 में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधान मंत्री पुरस्कार के लिए जोगपाल के  नाम की सिफारिश की गई थी। सूचना प्रौद्योगिकी के लिए राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

यात्रा करने के  जुनून के चलते जोगपाल  
नेपाल, भूटान, थाईलैंड, सिंगापुर, दुबई, ऑस्ट्रिया, स्विट्जरलैंड, फ्रांस, जर्मनी और अन्य शेंगेन देशों सहित 19 देशों का दौरा किया है। ट्रेकिंग एक और जुनून है और जोगपाल ने  हिमालय में व्यापक रूप से ट्रेकिंग की है। इन्हें प्रकृति और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी में रुचि है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Manisha rana