भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मिलेगा जनता का पूर्ण समर्थन: बिशन लाल

2/3/2023 10:40:13 AM

रादौर (कुलदीप सैनी) : कांग्रेस ने मिशन 2024 को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। जिसके चलते अब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत लोगों के बीच जाएगी। रादौर में विधायक बिशन लाल सैनी ने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को जनता का सहयोग व समर्थन मिला था। वहीं अब कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को भी पूरा समर्थन मिलेगा।

विधायक सैनी ने कहा कि कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत गांव व बूथ स्तर तक लोगों के बीच पंहुचेगी और भाजपा सरकार की जुमलेबाजी व जनविरोधी नीतियों को लेकर उन्हें जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान लोगों को कांग्रेस सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यो का पत्र भी उन्हें भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान की तैयारियों को लेकर दो दिन बाद जिला स्तरीय बैठक कर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य एजेंडा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, सहित लोगों की अन्य समस्याओं को प्रमुखता के आधार पर उठाकर उसका हल करवा लोगों को पार्टी से जोड़ना है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

Content Writer

Manisha rana