महिला जिलाधीश जोशी ने दीवार कूद कर बचाई जान

punjabkesari.in Saturday, Aug 26, 2017 - 01:12 PM (IST)

पंचकूला(चंद्रशेखर धरनी):साध्वी यौन शोषण मामले पर डेरा प्रमुख को दोषी करार होने के बाद पंजाब, पंचकूला अौर हरियाणा सहित कई जगहों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कई जगहों पर कर्फ्यू लगा दिया गया। गत दिवस पूरा पंचकूला हिंसा की आग में जल रहा था। वहीं पंचकूला की महिला जिलाधीश गौरी पराशर जोशी ने साथ वाली बिल्डिंग में कूद कर अपनी जान बचाई।
PunjabKesari
शरारती तत्वों ने जब पत्रकारों तथा प्रशासन अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की तो महिला जिलाधीश व उनके सुरक्षा कर्मी दीवार एवं उस पर लगी ग्रिल कठिनता से कूद कर दूसरे भवन में पहुंचे।  9 पत्रकार, जिलाधीश व उनका स्टाफ जब ड्यूटी कर रहे थे तो एकाएक बाबा राम रहीम के समर्थकों ने हमला कर दिया। शरारती तत्वों ने जब पत्रकारों के वाहनों को आग लगा दी व पथराव शुरू किया तो जिलाधीश ने हिम्मत दिखाकर दीवार कूद कर अपने आपको सुरक्षित किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static