पत्रकार छत्रपति हत्याकांड: राम रहीम को उम्रकैद, 50-50 हजार का जुर्माना

1/17/2019 4:23:53 PM

पंचकूला(उमंग/धरणी): पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में सीबीआई कोर्ट ने मामले के दोषी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। छत्रपति हत्याकांड देश का पहला ऐसा मामला है, जिसमें फैसला और सजा आरोपियों को वीसी(वीडियो कांन्फ्रेंसिंग) के जरिए सुनाई गई। राम रहीम पर यह सजा साध्वी यौन शोषण मामले में मिली सजा के बाद शुरू की होगी, तब तक राम रहीम सत्तर वर्ष की उम्र पार कर चुका होगा।

  • 5:46PM- जज ने दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई और 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया। 
     
  • 4:15PM- कोर्ट में दोबारा सभी लोग उपस्थित हुए, जज ने फैसला पढऩा शुरू कर दिया है।
     
  • 3:55PM- मामले में सजा का ऐलान 4:00 से 4:30 के बीच होने की संभावना।
     
  • 3:50PM- सूत्रों के मुताबिक, डेरा मुखी राम रहीम को दी गई सुरक्षा में हुए खर्च का मुआवजा भी कोर्ट में मांगा गया। सुनवाई के दौरान रामचंद्र छत्रपति के परिवार के लिए भी मुआवजे की मांग की गई।
  • 3:35PM- सभी पक्ष कोर्ट से बाहर आए। आधे घंटे बाद सभी को दोबारा बुलाया जाएगा और विशेष सीबीआई जज जगदीप सिंह द्वारा सजा का ऐलान किया जाएगा।
     
  • 3:25PM- राम रहीम को उम्रकैद दी जाए या फांसी की सजा दी जाए, इस बहस पूरी हुई।
     
  • 3:00PM- कोर्ट में सीबीआई के वकील ज्यादा से ज्यादा सजा की मांग कर रहे हैं। अंशुल ने फांसी की सजा की मांग की। राम रहीम के वकील कह रहे हैं कि राम रहीम ने समाज सेवा के कई कार्य किये, उनके सामाजिक व धार्मिक कामों को देखते हुए सजा में रहम किया जाए।
     
  • 2:15PM- पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में सुनवाई शुरू हुई।
     
  • 12:50PM-  सीबीआई के  जांच अधिकारी कोर्ट में पहुंचे।

Shivam