फरीदाबाद में जर्नलिस्ट पर रिवाल्वर से हमला, मंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश(video)

5/5/2018 7:11:22 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी):  फरीदाबाद में वर्षो से बराही माता के तलाब में लगने वाले आस्था के नाम पर मेले में हो रहे अश्लील डांस की कवरेज करने पहुंचे एक निजी चैनल के वीडियो जर्नलिस्ट केशव को मेले के संचालक की शह पर कुछ बदमाशों ने नीचे गिराकर बुरी तरह से पिटाई की।

इतना ही नहीं रिवाल्वर से जानलेवा हमला करते हुए मेले के आस-पास देखे जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जैसे तैसे उसने अपनी जान बचाई जिसके बाद कुछ पत्रकारों के सहयोग से घायल जर्नलिस्ट को फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह पूरी घटना देर रात की है।

हैरान करने वाली बात तो ये है कि यह मेला फरीदाबाद एसीपी के ठीक कार्यालय के सामने कुछ ही दुरी पर चल रहा है। बावजूद इसके वहां पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकार पर जानलेवा हमला हो गया।अब पुलिस इस मामले में कारवाही की की बात कह रही है।

वहीँ इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने ये आश्वाशन दिया है कि इस घटना के किसी भी दोषी को नहीं बक्शा जाएगा और मेले में होने वाले अश्लील डांस की जांच कराकर उसे बंद कराया जाएगा। 

मंत्री विपुल गोयल की माने तो आस्था के नाम पर यदि इस तरह का अश्लील डांस फरीदाबाद में चल रहा है तो भारतीय जनता पार्टी और हरियाणा सरकार इसे कतई भी बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने इस मामले में ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। साथ ही पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले बदमाशों को भी जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।


 

Rakhi Yadav