मनाली से लौट रहे 5 दोस्तों का सफर बना आखिरी...गन्नौर में सड़क हादसे ने छीनी 2 की जिंदगी, गम में डूबा परिवार

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 05:37 PM (IST)

गन्नौर (कपिल शर्मा) : जीटी रोड स्थित गांव गढ़ी कला के पास शनिवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मनाली से घूमकर गुरुग्राम लौट रहे 5 दोस्तों की कार अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल में दाखिल कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार अपनी कार के सवार होकर पांच दोस्त 30 जून को घूमने मनाली गए थे। शुक्रवार सुबह मनाली से घूमकर गुरुग्राम लौट रहे थे। जब उनकी कार गन्नौर क्षेत्र में जीटी रोड पर गांव गढ़ी कला के पास पहुंची तो किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी युवक घायल हो गए।

हादसे में 25 वर्षीय सागर, निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) और 28 वर्षीय आर्यन, निवासी महाराष्ट्र की मौत हो गई। जबकि अश्विन, दनजीत और अभिनव गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों का निजी हॉस्पिटल में चल रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। शनिवार को सागर के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं आर्यन के परिजनों के महाराष्ट्र से पहुंचने के बाद रविवार को उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त छुट्टियां बिताने के लिए मनाली गए थे और वहां से वापस गुरुग्राम अपने काम पर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। पांचों दोस्त गुरुग्राम सिथत एक निजी कम्पनी में साथ काम करते थे। छुट्टी बिताने के लिए घूमने गए थे। उन्हें क्या पता था कि यह सफर उनके दो दोस्तों का आखरी सफर होगा।

 जांच अधिकारी पीएसआई बिट्टू ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि सुबह 6 बजे गढ़ी कला गांव के पास एक्सीडेंट हुआ है। जब वह मौके पर पहुचे तो घायलों को होस्पिटल में राहगीरों ने दाखिल करवा दिया। जहां पता चला कि दो कई मौत। हो चुकी है जबकि 3 घायलों का निजी होस्पिटल में इलाज चल रहा है। फिलहाल एक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया और दूसरे मृतक का शनिवार को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।   

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

static