नारनौल से अंबाला का सफर अब 3 घंटे में, आज से खुला ग्रीनफील्ड हाईवे, 1 से टोल वसूली

7/30/2022 3:32:12 PM

डेस्क:  भारतमाला प्रोजेक्ट में हरियाणा को 30 जुलाई से एक और सिक्सलेन ग्रीनफील्ड हाईवे मिल जाएगा। इस हाईवे पर 30 और 31 जुलाई को ट्रायल होगा। उसके बाद 1 अगस्त 2022 से इस हाईवे पर 4 जगह टोल प्लाजा शुरू हो जाएंगे। इस हाईवे से हरियाणा के 8 जिलों खासकर दक्षिणी हरियाणा में पड़ने वाले नारनौल-महेन्द्रगढ़ और भिवानी को सीधे चंडीगढ़ से कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

ट्रांस हरियाणा ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत बने इस 227 किलोमीटर लंबे सिक्सलेन नेशनल हाईवे का नाम NH-152D है। यह नेशनल हाईवे नारनौल बाईपास के मांदी गांव से शुरू होकर सीधे कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद एरिया के गंगहेड़ी गांव तक पहुंचेगा। अंबाला-कोटपूतली इकॉनोमिक कॉरिडोर के तहत इस हाईवे को बनाने की घोषणा 2018 में हुई थी।

NHAI की ओर से जारी लैटर के अनुसार, सिक्सलेन हाइवे का काम लगभग पूरा हो गया है। 30 और 31 जुलाई तक इस पर बतौर ट्रायल ट्रैफिक शुरू किया जाएगा। उसके बाद 1 अगस्त से हाईवे पर टोल वसूली की जाएगी। 227 किलोमीटर लंबे इस हाइवे पर 4 टोल बूथ बनाए गए हैं। पहला टोल बूथ महेन्द्रगढ़ में बना है।

 

Content Writer

Isha