7 न्यायिक अधिकारियों को मिली पदोन्नति, CM खट्टर ने दी स्वीकृति

10/22/2017 12:31:08 PM

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के 7 न्यायिक अधिकारियों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के रूप में पदोन्नत करने के लिए स्वीकृति प्रदान की है। प्रवक्ता ने बताया कि इनमें जींद के राजेश गुप्ता, सिविल जज, सीनियर डिविजन और डा. अमित कुमार गर्ग, चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट व नारनौल के अमित गर्ग, सिविल जज, सीनियर डिवीजन-सह-चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट शामिल है। 

इसके अतिरिक्त, फरीदाबाद कीसौरब गुसाईं, सिविल जज, सीनियर डिवीजन, सिरसा की आरती सिंह, सिविल जज, सीनियर डिवीजन, पुनीत सहगल, सिविल जज, सीनियर डिवीजन-सह-चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट, ओ.एस.डी. पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय और सुरुचि अत्रेजा सिंह, सिविल जज, सीनियर डिवीजन-सह-चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट, पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम शामिल हैं।