मृतक किसान परिजनों की प्रशासन से बनी सहमति, अब होगा पोस्टमार्टम (VIDEO)

10/3/2018 10:33:02 AM

भिवानी(अशोक भारद्वाज): भिवानी में देर रात जेल में बंद एक किसान की संदिग्ध मौत हो गई। चैक बाऊंस के बाद जिला कोर्ट ने चैहङ कलां निवासी रणबीर नामक किसान को दो साल की सजा सुनाई थी। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनों ने शव लेमने की बजाए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी थी, जिसके बाद अाज सुबह प्रशासन व मृतक परिजनों में सहमती बन गई है। अाज पुलिस द्वारा किसान का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।  



जानकारी के अनुसार ढाणी के केहरा के मृतक किसान रणबीर ने 1995 में एक बैंक से डेढ़ लाख रुपए लोन लिया था। जब किसान ने समय पर लोन की राशि अदा नहीं की तो बैंक ने उसके चैक को लगा दिया जो बाऊंस हो गया। बैंक ने इस मामले में अदालत में उक्त किसान के खिलाफ याचिका दायर कर दी। निचली अदालत ने किसान को 20 सितम्बर को 2 साल की सजा सुनाई तो उन्हें जेल भेज दिया। तब से उक्त किसान जेल में बंद था। सोमवार रात उनके सीने में तेज दर्द हुआ तो उसे सिविल अस्पताल में लाया गया। मगर जब तक उन्हें अस्पताल लाया जाता उक्त किसान की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। 


मौत के लिए सरकार जिम्मेदार : किरण 
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी किसान की मृत्यु पर कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकारें किसान विरोधी हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान या तो आत्महत्या करने पर मजबूर हैं या फिर तनाव में जान दे रहे हैं। किरण ने पीड़ित आश्रितों को पर्याप्त मुआवजा व उसकी मृत्यु के लिए दोषी अधिकारियों व नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। 
 

Deepak Paul