कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन, महर्षि दयानंद विवि ने 23वीं बार भी लहराया परचम

12/11/2022 6:26:22 PM

रोहतक(दीपक): शहर के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय 6 अक्टूबर से लेकर 11 दिसंबर तक चलने वाले उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी चैंपियनशिप का समापन हुआ। इस बार  भी महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय की टीम विजयी रही है। यह टीम लगातार 23 वर्षों से जीत हासिल की है। वहीं इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली की टीम दूसरे स्थान पर रही और चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही। चौथे स्थान पर गुरु काशी विश्वविद्यालय तलवंडी की टीम रही है। विश्वविद्यालय के कुलपति राजवीर सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर शुभकामनाएं दी।  

 

बता दें कि 6 अक्टूबर को शुरू हुई इस प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र के 92 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया था। इस मौके पर कुलपति राजवीर सिंह ने कहा कि खेल केवल स्वास्थ्य के लिए नहीं खेले जाते है, बल्कि वह करियर के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहे है। वहीं  प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए विश्व विद्यालय के खेल निदेशक डॉक्टर देवेंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय की कबड्डी की टीम लगातार 23 सालों से चैंपियन रही हैं। आज  संपन्न हुई प्रतियोगिता में चार टीमों को पहले, दूसरे , तीसरे और चौथे स्थान पर चुना गया हैं, जो अब ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में खेलेगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद 16 दिसंबर को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में ही ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी चैंपियनशिप का भी आयोजन किया जाएगा।

 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)             

 

 

 

 

 

Content Editor

Ajay Kumar Sharma