आडवाणी को ''भारत रत्न'' दिए जाने पर कैलाश भगत में दिखा उत्साह, पीएम मोदी का भी किया धन्यवाद

2/4/2024 2:30:55 PM

कैथल (जयपाल): भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलेगा। इस पर कई दिग्गज नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई, यहां तक की कई नेताओं ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा का धन्यवाद भी किया। वहीं हरियाणा हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने भी लालकृष्ण आडवाणी को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने पर पीएम मोदी का आभार जताया।

पीएम मोदी का किया धन्यवाद

हरियाणा हैफेड चेयरमैन कैलाश भगत ने प्रेस वार्ता कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न दिए जाने की घोषणा से सभी में उत्साह भर दिया है। आडवाणी को भारत रत्न दिए जाने के निर्णय पर उन्होंने पीएम को भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी की सार्वजनिक जीवन में दशकों पुरानी सेवा को पारदर्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता से चिन्हित किया गया है।

कैलाश भगत ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सच्चे सिपाही के तौर पर लालकृष्ण आडवाणी ने निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की है। उनका पूरा जीवन भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के लिए अनुकरणीय है।भारत की राजनीति में दशा और दिशा बदलने वाले नेताओं में एक नाम लालकृष्ण आडवाणी का भी है, उन्होंने छोटे से कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और देश के उपप्रधानमंत्री बने और आज भी पार्टी के मार्गदर्शक के रूप में हम सभी को दिशा दे रहे हैं।

 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Manisha rana