गोलन के नेतृत्व में हर वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं भाजपा से: सुखविंद्र

1/18/2017 3:44:20 PM

ढांड (बलवान): युवा भाजपा नेता सुखविंद्र खेड़ी रायवाली ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कुशल नेतृत्व में हरियाणा में विकास व रोजगार के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सी.एम. की करनी व कथनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर गोलन के नेतृत्व में पूंडरी हलके में हर वर्ग के लोग दिनोंदिन भाजपा की नीतियों में आस्था व्यक्त कर पार्टी से जुड़ रहे हैं। नई अनाज मंडी में बातचीत करते हुए सुखविंद्र ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए रोजाना कई प्रकार की लाभकारी योजनाएं लागू कर रही है।