ASI पर लगे रेप के संगीन आरोप, विभाग ने किया सस्पेंड(Video)

6/11/2018 3:08:59 PM

कैथल(जोगिंदर कुंडू): जब लोगों का रक्षक ही भक्षक बन जाए तो पीड़ित किससे न्याय की गुहार लगाएंगे। ऐसा ही एक मामला गुहला थाना का है, जहां बतौर एएसआई तैनात सुमेर सिह पर कैथल निवासी महिला ने रेप का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए महिला थाना कैथल में केस दर्ज करवाया है। 

महिला ने बताया कि किसी केस के मामले को लेकर एएसआई सुमेर का उनके घर आना-जाना था। उस दौरान वह महिला के साथ जबरदस्ती करता आ रहा था। बाद में उसने उसकी 14 साल की बेटी पर भी बुरी नजर डालनी चाही। जिसके चलते महिला ने पुलिसकर्मी के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कर करवाया। 

मामले में विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए एएसआई सुमेर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पुलिसकर्मी पर धारा 376, 354 व पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

Nisha Bhardwaj