कैथल से भाजपा नेता के बेटे व साथियों पर रेप का आरोप

7/4/2018 9:46:49 AM

नोएडा(ब्यूरो): कोतवाली सेक्टर49 में एक महिला ने कैथल भाजपा नेता के बेटे उदयवीर व उसके साथियों के खिलाफ रेप का केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि आरोपी दोस्ती करने के बाद उसे घुमाने के लिए मनाली व नोएडा सेक्टर-47 ले गए।  आरोप है कि भाजपा नेता के बेटे ने मनाली और नोएडा में उसके साथ रेप किया। इसमें उसके एक दोस्त और महिला मित्र ने उसका साथ दिया। 

कैथल का रहने उदयवीर सिंह तंवर एमिटी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता है और सेक्टर-47 में रहता है। उनके पिता राव सुरेंद्र सिंह कैथल से भाजपा नेता हैं।  उदयवीर के दोस्त यश सारदा दिल्ली के एक कालेज से बी.बी.ए. कर रहा है और राधिका अग्रवाल इंटीरियर डिजाइनर है। आरोप है कि राधिका के माध्यम से सेक्टर-29 में रहने वाली 27 वर्षीया शादीशुदा महिला से उदयवीर की दोस्ती हुई थी। इसके बाद चारों ने मिलकर कई जगहों पर पार्टी की। 12 जून को चारों मनाली गए, इसके बाद वहां से नोएडा आ गए। 

महिला का आरोप है कि उदयवीर ने मनाली व नोएडा में कई बार रेप किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि पार्टी के दौरान ड्रग्स भी दिया गया। एस.एस.पी. डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि रेप के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार है। भाजपा नेता का कहना है कि यह बदनाम करने की साजिश है। उसका बेटा निर्दोष है।

Deepak Paul