दहेज न देने पर बहू की हत्या कर किया आग के हवाले, पेट में था 3 महीने का गर्भ!(Video)

4/9/2018 3:06:34 PM

कैथल(जोगिंदर कुंडू): भले ही आज लोग पढ़े-लिखे हैं लेकिन आज भी सदियों से चला आ रहा दहेज का दानव विवाहिताअों की बलि ले रहा है। कैथल के गांव खर्कड़ा में जिस मां ने अपनी बेटी को दुल्हन बनाकर भेजा था आज उसी का जला शव देखकर उनके आंसू नहीं रुक रहे हैं। मृतका तीन महीने की गर्भवती थी। आरोप हैं कि दहेज के लालची ससुराल वालों ने विवाहिता को मारकर आग के हवाले कर दिया। 

मृतका के पिता मोहन ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी संदीप कौर की शादी 4 साल पहले खर्कड़ा गांव में की थी। परिजनों ने अपनी बेटी को दहेज भी दिया। जिसके बाद लड़का पक्ष से दो बार दहेज की मांग की गई। जिसके कारण परिवार में बार-बार कलह होती थी। मतका के पिता ने कहा कि लड़की का ससुर उनकी बेटी का शारीरिक शोषण भी करते थे अौर आज उसकी हत्या कर दी है। 

वहीं, मृतका की बहन सुखो देवी ने कहा कि हत्या से पहले उसकी बहन की सारी रात पिटाई की गई। जिसके बाद सिर पर चोट मारकर हत्या कर दी गई अौर सुबह उसकी बहन के शव को उसकी सास द्वारा आग के हवाले करने की कोशिश की गई। 

पुलिस अधिकारी केहर सिंह ने बताया कि 6 लोगों के खिलाफ हत्या और दहेज का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

Nisha Bhardwaj