कैथल की सबसे बड़ी रैली -भाजपा नेता सुरेश गर्ग नौच ने किया शक्ति प्रदर्शन

8/11/2019 6:03:07 PM

कैथल(सुखविंद्र): कैथल नई अनाज मंडी में रविवार को भाजपा नेता एवं भाजपा व्यापार सैल के प्रदेश संयोजक सुरेश गर्ग नौच ने जनसमर्थन रैली का आयोजन किया गया। इस रैली ने अब तक की हुई सभी पार्टियों की रैली का रिकार्ड तोड़ दिया। 

रैली की खास बात यह रही कि रैली में न तो किसी बड़े नेता को बुलाया गया था और न ही सरपंचों या अन्य संगठन के पदाधिकारियों की लोगों को लाने की जिम्मेदारी लगाई गई थी। इसके बावजूद इतनी संख्या में लोगों का पहुंचना, सुरेश गर्ग की लोगों के बीच बढ़ती हुई लोकप्रियता के रूप में देखा जा रहा है। रैली में महिलाओं की संख्या पुरुषों के बराबर थी। जब कुर्सियां भर गई तो महिलाएं को बैठने के लिए स्टेज के आगे व स्टेज पर बुला लिया गया। इस रैली को सुरेश गर्ग नौच के शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। बता दें कि कैथल विधानसभा सीट से सुरेश गर्ग नौच पिछले 5 वर्षों से अपनी टिकट की दावेदारी ठोक रहे हैं और इसके लिए पिछले करीब 4 वर्षों से डोर-टू-डोर जाकर लोगों से संपर्क भी साध रहे हैं और भाजपा पार्टी का प्रचार-प्रसार कर लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम कर रहे हैं। 

अब विधानसभा चुनावों की घोषणा होने में मात्र एक माह का समय बाकी है। ऐसे में यह रैली सुरेश गर्ग नौच द्वारा किए गए शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखी जा सकती है। सुरेश गर्ग नौच ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें कैथल विधानसभा से टिकट देती है तो वे कैथल की सीट भाजपा की झोली में डालने का काम करेंगे और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के 75 पार के सपने को पूरा करेंगे। इस रैली की खास बात यह भी रही कि रैली में प्रर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रैली में आए लोगों को 10 हजार से अधिक पौधे भी बांटे गए। रैली में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर ने रैली की कामयाबी पर सुरेश गर्ग नौच को बधाई देते हुए 10 में से 10 नंबर दिए और हालांकि टिकट देने का काम संगठन का है। सुरेश गर्ग की मेहनत की रिपोर्ट संगठन तक भेजी जाएगी और पार्टी जिसे भी टिकट देगी, हम उसके साथ हैं। 

 

 

Isha