इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम में खेलेगा कैथल का छौरा

6/19/2017 7:36:07 AM

कैथल (सुखविंद्र):इंग्लैड दौरे के लिए घोषित की गई भारतीय अंडर 19 टीम में कैथल के सुरेश संधू का सिलैक्शन हुआ है। सुरेश संधू के सिलैक्शन पर गांव देवीगढ़ में उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। यह टीम जुलाई-अगस्त माह में इंग्लैड के साथ 2 टैस्ट व 5 एकदिवसीय मैच खेलेगी। 

गौरतलब है कि बी.सी.सी.आई. ने 17 जून को इंग्लैड जाने वाली अंडर 19 टीम की घोषणा की थी। इसमें कैथल के युवा अशोक संधू का नाम भी शामिल है। अशोक लैफ्ट आम्र्स स्पीनर है और बेहतरीन बल्लेबाज भी है। वह हरियाणा की तरफ से रणजी खेलता है। अशोक के पिता सतपाल संधू पशु चिकित्सक हैं और मां हाऊस वाइफ है। अशोक की आयु मात्र 16 वर्ष है और वह शिक्षा भारती स्कूल कलायत में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। अशोक 19 जून को कैथल पहुंच रहा है। कैथल पहुंचने पर अशोक को गांव में व एकैडमी में जोरदार स्वागत की तैयारियां चल रही हैं।