कैथल में महिला ने फांसी लगाकर दी जान, वकील पर ब्लैकमेलिंग के आरोप

3/10/2018 4:23:15 PM

कैथल(जोगिंदर कुंदू):  कैथल के आर.के.पुरम की एक कॉलोनी में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर  आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले महिला ने एक नोट लिखा। जिससे महिला ने  नरेश दलाल नाम के वकील पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए है। मृतका का नाम पूनम बताया जा रहा है।

दरअसल, देर रात  कैथल  के आर.के.पुरम कॉलोनी में एक महिला ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले महिला ने एक सुसाइड नोट लिखा।  जिसमें  महिला ने तीन लोगों पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही महिला ने अपने सुसाइड  नोट में सभी आरोपियों पर शारीरिक शोषण का आरोप भी  लगाया। महिला के पति अजय ने बताया कि वह एक प्रिंटिंग प्रेस का काम करता है।

जिसके चलते पड़ोस के ही प्रिंटिंग प्रेस का काम करने वाले संजय नाम के युवक के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसको लेकर मृतक महिला उक्त आरोपी के घर पर कहासुनी को लेकर गई थी। लेकिन वहां आरोपी के घर वालों ने मृतक महिला की पिटाई कर दी। जिसको लेकर महिला ने उनके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। 

जिसके चलते कुछ दिन बाद महिला थाना में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। लेकिन आरोपी के वकील ने महिला को परेशान करना जारी रखा। जिससे परेशान होकर महिला ने देर रात अपने घर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों ही आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।