कलयुगी पिता ने बेटी से 5 महीने तक किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया काबू (VIDEO)

3/17/2019 7:08:34 PM

पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत के जिस ऐतिहासिक धरा से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा दिया था। वहां लगातार बेटियों के प्रताड़ना के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में पानीपत से एक बार फिर में बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 13 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है। जानकारी के अनुसार कलयुगी पिता पिछले करीब 6 माह से बेटी को हवस का शिकार बना रहा था। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।



बाप ने रिश्ते तार-तार करते हुए बेटी के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने दर्द को पड़ोसियों के साथ बयां किया। इसकी सूचना पहले एनजीओ को दी जिसने बाद सिडब्ल्यूसी के माध्यम से पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।



मिली जानकारी के अनुसार आरोपित एक दुकान में काम करता है। उसकी तीन बेटी और एक बेटा है। पुलिस को दी शिकायत में बड़ी बेटी ने आरोप लगाया है कि उसने यह बात मां को बताई थी। उन्होंने अनसुनी कर दी। इसके बाद भी पिता दुष्कर्म करता रहा। बाद में पड़ोसियों को बताया। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

kamal