कलयुगी बाप ने बेटी को बनाया हवस का शिकार, दो साल तक किया रेप(video)

3/17/2018 10:27:05 PM

पंचकूला(धरणी):एक कलयुगी बाप ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बना कर उससे 2 साल तक दुष्कर्म करता रहा। इसका खुलासा तब हुआ जब लड़की ने एक खत अपने स्कूल की टीचर को दी जिसमें पीड़ित लड़की ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।  इस मामले  में पंचकूला महिला पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों पर उसके बाप के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पंचकूला के बुढऩपुर में पीड़ित लड़की ने एक खत लिखकर अपने स्कूल की प्रिंसिपल को दी। जिसमें पीड़ित लड़की ने अपने बाप द्वारा किए जा रहे शोषण व अत्याचार का का दर्द बयां किया था, जिसके बाद प्रिंसिपल ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में पुलिस ने जब लड़की के घर पहुंच कर पूछताछ की तो उसकी मां ने राक्षस पिता द्वारा हो रहे अत्याचार को बयां किया।



पीड़िता की मां ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं, यहां सेक्टर-16 के इंदिरा कॉलोनी में रहते हैं। उसका पति पेशे से राजमिस्त्री का काम करता है, जो दो साल से बेटी का शारीरिक शोषण कर रहा है। मां ने बताया कि इस बात की जानकारी उसे भी थी और विरोध भी करती थी, लेकिन विरोध करने पर पिता मां-बेटी दोनों से मारपीट करता था। जिस कारण अबतक उसने मुंह नहीं खोला था।

इस मामले में महिला पुलिस थाना प्रभारी राजेश कुमारी ने बताया कि उनके पास एक 14 साल की लड़की अपने स्कूल की ओर से शिकायत लेकर आई थी। शिकायत में संज्ञान लेते पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, इस मामले की जांच पड़ताल शुरू की जा रही है।

Punjab Kesari