फरीदाबाद में सामने आया 'कलयुगी कंस', घिनौनी करतूत को दिया अंजाम(Video)

10/5/2018 8:56:34 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): हरियाणा के फरीदाबाद जिले में दरिंदे की शख्शियत वाले एक व्यक्ति ने कलयुगी कंस का रूप धारण कर लिया। जिसके बाद उसने ऐसी घिनौनी करतूत को अंजाम दिया, जिससे इंसान का अपने ही रिश्तेदारों से भरोसा उठ जाए। दरअसल, इस कलयुगी कंस ने भांजी को ही अपनी हवस का शिकार बना डाला।



जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद के एनआईटी महिला थाने में एक शिकायत आई, जिसमें एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसने अपनी नाबालिग भांजी को अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। घटना के वक्त किशोरी के माता-पिता घर पर नहीं थे। आरोपी मामा ने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी मामा अब पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसपर लगे आरोपों से इंकार कर रहा है।

 

Shivam