अच्छे से हो रही धान की खरीद, नहीं आने देंगे कोई परेशानी: कम्बोज

10/7/2017 2:08:16 PM

करनाल(कमल मिड्ढा): हरियाणा सरकार द्वारा 1 अक्तबूर से  हरियाणा की सभी मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है। जिसके चलते सरकार और प्रशासन द्वारा मंडियों में धान की फसल को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वहीं आज करनाल की नई अनाज मंडी में खाद्य आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कम्बोज मंडी पहंचे जहां उन्होंने धान की खरीद का जायजा लिया। उन्होंने धान की फसल को चेक किया और किसानों से भी फसल की खरीद को लेकर बातचीत की। 

कर्णदेव ने कहा कि किसानों और आढ़तियों को मंडी में खरीद के दौरान कोई भी परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वही दादुपुर नलवी नहर के मामले में मंत्री जी ने अपनी बात सामने रखी और विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष राजनीति कर रहा है। विपक्ष कुछ दिनों के लिए किसी न किसी मुद्दे को उठाकर अपने आपको चमकाने की भी कोशिश कर रहा है।