चंद रुपयों के लिए ईमान का सौदा... हरियाणा में घूस लेते कानूनगो गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने दबोचा
punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 02:30 PM (IST)
भिवानी : हरियाणा के भिवानी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां विजिलेंस की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए काननूगो को दस हजार रुपए रिश्वत लेते दबोचा है। बताया जा रहा है कि दस हजार घूस लेते हुए मौके से दबोचा है।
मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए कानूनगो की पहचान अशोक कुमार के रुप में हुई है। शिकायत मिलने पर टीम ने शुरुआती जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने प्लानिंग के साथ कार्रवाई की और आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।