नक्शा सुधारने का ''सौदा'' पड़ा भारी, 7 हजार की घूस लेते कानूनगो रंगे हाथ गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 12:38 PM (IST)
झज्जर: नक्शा ठीक बनाने की एवज में मंगलवार शाम मैक्स सिटी रिलायंस से सात हजार की रिश्वत लेते विजिलेंस रोहतक ब्यूरो ने कानूनगो को रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी कानूनगो पर नक्सा को सही बनाने के लिए 10 हजार रुपये मांगने का आरोप है।
शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रोहतक में शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी सरोज देवी के नाम गांव दादरी तोय तहसील बादली में करीब 20 कनाल 5 मरले जमीन है। नायब तहसीलदार बादली की कोर्ट में जमीन तकसीम का मामला विचाराधीन है। इस मामले में रामबीर कानूनगो को तकसीम नक्शा बनाकर कार्यालय नायब तहसीलदार बादली में जमा करवाना था लेकिन उसने गलत नक्शा बनाकर उपरोक्त कार्यालय में जमा करवा दिया। नक्शा ठीक बनाकर उक्त कार्यालय जमा करवाने के लिए उसने 10 हजार की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता की पत्नी सरोज ने आरोपी को 3 हजार रुपये पहले दे दे दिए थे। आरोपी बाकी के सात हजार रुपये लेने के लिए मैक्स सिटी रिलायंस पहुंचा था। जैसे ही राशि ली तो उसे पकड़ लिया। विजिलेंस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। ब्यूरो