अभय सिंह चौटाला की परिवर्तन यात्रा को लेकर बोले कंवर पाल गुर्जर, कहा- नेता को जनता के बीच रहना चाहिए

3/1/2023 11:35:26 AM

यमुनानगर (सुमित) : 2024 में लोकसभा और हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा विभिन्न तरीके से व्यवस्था परिवर्तन के नारे के साथ यात्राएं निकाली जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा। उसके बाद हरियाणा में महम से विधायक बलराज कुंडू की यात्रा और अब इनेलो नेता अभय चौटाला परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चला रही है। ऐसे में देखना होगा कि परिवर्तन के नारे के साथ चल रही राजनीतिक दलों की यह यात्राएं उन्हें कितनी सफलता की ओर ले जा पाएंगी  और कौन सा दल सत्ता पर काबिज  होगा।

वहीं अभय चौटाला की इस यात्रा को लेकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नेता को जनता के बीच में रहना चाहिए। तभी वह उसकी समस्याएं समझ सकता है। साथ ही उन्होंने विधानसभा में उनके व्यवहार पर भी कहा कि वैसे तो वह पूरी तैयारी करके आते हैं लेकिन कभी-कभी गुस्से में अच्छी बात भी खराब हो जाती है। ऐसे में उन्हें अपना व्यवहार थोड़ा नरम रखना चाहिए। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)        

 

Content Writer

Manisha rana